भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन, 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

By: Pinki Sun, 06 Feb 2022 11:02:13

भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन, 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

भारत ने अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया। स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा देश शोकाकुल है। लता मंगेशकर को 2001 में भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया था। लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। लता जी के निधन पर 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए शिवाजी पार्क में रखी जाएगी।

92 साल की लता जी की 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भर्ती होने की खबर भी 2 दिन बाद 10 जनवरी को सामने आई थी। उन्होंने कोरोना और निमोनिया दोनों से 29 दिन तक एक साथ जंग लड़ी।

स्वर कोकिला, दीदी और ताई जैसे नामों से लोकप्रिय लता जी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे थे, लेकिन आज इस बुरी खबर से करोड़ों संगीत प्रेमियों का दिल टूट गया। सैंकड़ों कालजयी गानों को अपनी आवाज देने वाली लता जी आज अनंत यात्रा पर चली गईं।

ये भी पढ़े :

# अलविदा लता मंगेशकर: PM मोदी बोले- शब्दों की पीड़ा से परे हूं... लता दीदी की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता

# भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com